उरई(जालौन)आज दिनांक 8 मार्च 2025 को जालौन जिले के माधोगढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत अमखेड़ा में जन साहस संस्था द्वारा Migrants resilience collaborative (MRC) प्रोग्राम के तहत ग्राम प्रवास एवं ज्ञान संसाधन केंद्र का शुभारंभ किया गया केंद्र का शुभारंभ ग्राम प्रधान अनीता देवी के द्वारा किया गया कार्यक्रम के शुभारम्भ में MRC टीम से जिला समन्वयक नन्दकुमार जी के द्वारा बताया गया की ग्राम प्रवास एवं संसाधन केंद्र का उद्देश्य है कि इसके माध्यम से प्रवासी श्रमिकों को सुरक्षित पलायन, श्रमिक संरक्षण में सहयोग और सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के सम्बन्ध में जागरूकता के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की और टीम के JSF साथी ओमेंद्र सिंह के द्वारा योजनाओं और उनके लाभ लाभ लेने की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की और योजनाओं से जोड़ने के साथ ही साथ रोजगार की जानकारी और आवश्यकतानुसार रोजगार कि मांगों की पूर्ति एवं विभिन्न मुद्दों पर गांव आधारित संगठनों और कम्युनिटी वोलेंटियर के बीच क्षमता निर्माण करना के बारे में बताया कि मजदूर साथी संस्था द्वारा संचालित महिला हेल्पलाइन नंबर 180030002852 और मजदूर हेल्पलाइन 180012011211 पर जानकारी प्राप्त कर सकते है |
ग्राम प्रधान विनीता देवी और उपस्थित महिलाओं द्वारा महिला हिंसा , बेटी बचाओ बेटी बचाओ पर विस्तृत चर्चा की और कलाकृति बनाकर संदेश दिया उपस्थित महिलाओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई और महिला कल्याण विभाग के सहयोग से अवश्य सामग्री उपस्थित महिलाओं को वितरित की इसी क्रम में MRC टीम साथियों द्वारा केंद्र से प्रदान की जाने बाली सेवाओ के बारे में चर्चा की जैसे –
1- केंद्र के माध्यम से प्रवासी श्रमिकों में सामाजिक सुरक्षा योजना की जानकारी से सम्बंधित प्रशिक्षण का आयोजन करना।
2- समुदाय आधारित संगठन और समुदाय लीडर का गठन व प्रशिक्षण का आयोजन करना।
3- महिला हेल्पलाइन के माध्यम से महिलाओं एवं बालिकाओं को कानूनी मार्गदर्शन
4- आवश्यकता अनुसार तकनिकी संस्था के सहयोग से स्वास्थ जागरूकता एवं स्वास्थ कैम्पों का आयोजन करना।
5- केंद्र के माध्यम से स्थाई रूप से समुदाय को सरकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करना।
6- केंद्र के माध्यम से सरकारी विभागों से संपर्क हेतु पत्राचार में मार्गदर्शन और आवश्यक सहयोग।
7- श्रमिक संरक्षण के सम्बन्ध में कानूनी सलाह और सहयोग के साथ जागरूकता गतिविधि जिसमे पूर्व प्रस्थान प्रशिक्षण का आयोजन करना है।
8- आवश्यकता अनुसार मानसिक स्वास्थ के सम्बन्ध में काउंसलिंग सत्र का आयोजन करना।
9- केंद्र के माध्यम से आवश्यक स्किल प्रशिक्षण का आयोजन में श्रमिक और उनके परिवार के सदस्यों की मदद करना।
10- CSC कैम्प का आयोजन करना और उसके माध्यम से श्रमिक और उनके परिवार के सदस्यों को लाभ दिलाना।
11- सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के सूचना केंद्र के रूप में कार्य करना।
12- केंद्र पर एक से अधिक विभागों को संयुक्त बैठक के माध्यम से योजनाओं की जानकारी प्रदान करना।
कार्यक्रम में MRC टीम से साथी जिला समन्वयक नन्दकुमार बौद्ध ,JSF ओमेंद्र सिंह जन साथी रामजानकी, प्रदुम्न , सुरजीत सिंह, श्रीकांत सिंह, आदिल खान, शिल्पी, कशिश,दीपा RCF हेमा और फील्ड ऑफिसर साथी राहुल और पंचम सिंह और सहयोगी साथी आलोक, सतीश चंद्र , रेखा देवी समूह सखी, पंचायत सहायक खुशबू देवी, किशना देवी, दीपा देवी , किरन देवी, उमा देवी सहित सैकड़ों महिला साथी उपस्थित रहे।

 

 

रिपोर्ट -अमित कुमार उरई जनपद जालौन उत्तर प्रदेश।