उरई। जनपद जालौन के युवा
साहित्यकार पुष्पेन्द्र ‘पुष्प’ को
वर्ष 2020 का ‘निराला स्मृति सम्मान’ प्रदान किया गया। युवा साहित्यकार पुष्पेन्द्र ‘पुष्प’ की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर जनपद जालौन के वरिष्ठ और कनिष्ठ साहित्यकारों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी। आपको बता दें कि पुष्पेन्द्र ‘पुष्प’ को महाप्राण निराला की कर्मभूमि डलमऊ (रायबरेली) में आयोजित एक भव्य साहित्यिक आयोजन में ‘निराला स्मृति सम्मान’ से नवाजा गया। निराला स्मृति संस्थान डलमऊ द्वारा प्रतिवर्ष यह सम्मान राष्ट्रभाषा हिन्दी के लिए उत्कृष्ट कार्य कर रहे साहित्यकारों को दिया जाता है। पुष्पेन्द्र ‘पुष्प‘ को यह सम्मान संस्था के संस्थापक रामनिवास ‘पंथी‘ एवं बदायूँ के डिप्टी कमिश्नर डॉ. रामसागर जी द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर कुछ साहित्यिक कृतियों का लोकार्पण तथा अखिल भारतीय कवि सम्मेलन भी आयोजित हुआ। बधाई देने वालों में वरिष्ठ साहित्यकार एवं अधिवक्ता पं. यज्ञदत्त त्रिपाठी, अंतर्राष्ट्रीय वरिष्ठ कवयित्री डॉ. माया सिंह,वरिष्ठ कवयित्री एवं चिकित्सक डॉ. रेनू चन्द्रा, गीतकार विनोद गौतम, प्रेमनारायण दीक्षित‘प्रेम,सुरेश चन्द्र त्रिपाठी, शफीकुर्ररहमान‘कश्फी’,कृपाराम ‘कृपालु’,फरीद अली ‘वशर’,युवा कवयित्री प्रज्ञा श्रीवास्तव ‘दिव्यम्’,सिद्धार्थ त्रिपाठी सहित तमाम लोग रहे।

रिपोर्ट-अमित कुमार जनपद जालौन।