उरई।(जालौन)-प्रतिभा किसी की मोहताज नही होती जहाँ और जिसमे होती है उभर कर आती है।

उन्होंने कहा कि कोई स्कूल छोटा या बड़ा नही होता प्रत्येक विद्यालय में अध्यापको की काबलियत बच्चो के भविष्य को तराशाती है।और उसे सही रास्ते पर जीवन जीने की शिक्षा देती है। यह बात आज विज़न पब्लिक स्कूल लहारिया पुरवा में आज वार्षिक उत्सव के मौके पर वरिष्ठ पत्रकार केपी सिंह ने कही और दीप प्रज्वलन किया।

वार्षिक उत्सव में बच्चों द्वारा की गई प्रस्तुति से

अभिभावक और उनके साथ आये लोगो का मन मोह लिया। वार्षिक प्रार्थना से शुरू हुआ जिसमें शमशुन निशा,नैंसी,इरम,नेहा,काजल,सौमिया ने दर्शको  को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।

Ply ग्रुप के बच्चों के नंन्हे बच्चे हिबज़ा,इसा,नव्या, नैंसी गोतम,सृष्टि,तान्या ने चन्दा चमके गाने पर डांस किया।

दीवानी मस्तानी गाने पर तनु ने डान्स किया

नगाड़े संग ढोल बाजे गाने पर महक,रानी,रेशम,काजल,सोनम, ने डांस करके देशको की तालियां बटोरी।सहज रेडियो पर डांस किया। चक धूमधुम गाने पर बच्चों ने दर्शकों को ताली बजाने पर मजबूर कर दिया।

इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के बुजुर्ग नेता सत्यपाल शर्मा कांग्रेस जिलाअध्यक्ष श्यामसुंदर चौधरी, सभासद अनुराग श्रीवास्तव,डॉक्टर विवेक सक्सेना, डॉक्टर अंकुर शुक्ला, रेहान सिद्दीकी सहित तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। प्रोग्राम के अंत मे विज़न पब्लिक स्कूल के प्रबन्धक अलीम सिद्दीकी,प्रधानाचार्य उपासना श्रीवास्तव ने आये हुए सभी मेहमानों का आभार व्यक्त किया।

Soni news के लिए जनपद जालौन से अमित कुमार