उरई(जालौन)-ग्राम मौखरी में गांव के ही एक युवक ने एक महिला की चाकुओं से गोद-गोद कर नृशंश हत्या कर दी।
मिली जाकारी के अनुसार गांव के ही ब्रम्हा मिश्रा की पत्नी रचना मिश्रा अपने घर के बाहर चबूतरे पर झाड़ू लगा रही थी। इसी बीच गांव का ही युवक हरनारायण उर्फ हन्नू उसके चबूतरे पर आकर बैठ गया। महिला ने उससे वहां से उठने के लिये कहा लेकिन युवक नहीं उठा और इसी के चलते युवक और महिला में तीखी कहासुनी हो गई। इसके बाद युवक घर चला गया। और वहां से चाकू ले आया तथा महिला के घर में घुस कर महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ बार कर दियेे।जिससे महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई। ज्ञातव्य है कि बारदात के समय महिला घर में अकेली थी। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे तथा घटना देख आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया तथा पुलिस को सूचना दे दी साथ ही महिला को घायल अवस्था में तुरत जिला अस्पताल पहुंचाया गया।लेकिन तब तक महिला की मौत हो चुकी थी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। और हत्यारे को हिरासत में ले लिया। पुलिस कप्तान अमरेन्द्र प्रसाद सिंह ने मोके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण कर मृतका के परिजनों से बातचीत की।

Soni news के लिए जनपद जालौन से अमित कुमार के साथ रंजीत सिंह