उरई (जालौन):-
देश में बढ़ रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए झांसी मंडल के कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा ने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। इस दौरान सभी कर्मचारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए। जिससे जिले को कोरोना से बचाया जा सके।

मेडिकल कॉलेज में निरीक्षण करने आए झांसी मंडल के कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा ने जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर, सीएमओ डॉक्टर अल्पना बरतारिया, प्राचार्य डी नाथ व सीएमएस संजीव गुप्ता के साथ मिलकर आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान कुछ छोटी-मोटी कमियां दिखाई दी। जिसे तुरंत दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। शासन के आदेश के बाद अस्पताल को बंद करने के आदेश दिए गए थे, लेकिन मरीजों की संख्या अधिक देख कतार में खड़ा करा कर डॉक्टरों द्वारा ओपीडी की गई। इस दौरान आयुष्मान मित्र ने बताया कि कोरोना में हाई फीवर की मात्रा अधिक होती है। इस जांच मशीन द्वारा 98.4 फारेनहाइट होने पर मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया जाए। कमिश्नर सुभाष चंद शर्मा ने कतार में खड़े लोगों को सटे देखकर कहा कि एक हाथ का फासला बनाकर रखिए। जिससे किसी मरीज के संपर्क में ना पाए। इसके साथ ही डॉक्टरों को सावधान रहने के निर्देश दिए। वहां से निकलने के बाद सीधा मेडिकल कॉलेज में बनाएगा कांफ्रेंस हॉल में जिले के उच्च अधिकारियों के साथ करुणा से संबंधित बैठक कर उचित दिशा निर्देश दिए।

👉मास्क लगाएंगे तो ही बनवा पाएंगे पर्चे

मेडिकल कॉलेज में पर्चा बनवाने से पहले मरीजों को मास्क पाने के लिए कहा जा रहा था। इसके बाद आयुष्मान मित्र अमरनाथ श्रीवास्तव द्वारा नोकॉन्टैक्ट इंफ्रारेड थर्मामीटर से जांच की जा रही थी। तब कहीं जाकर मरीज डॉक्टर के पास खड़े हो पा रहे थे।

रिपोर्ट -रंजीत सिंह

🌍सोनी न्यूज़🌍