उरई(जालौन)जालौन सी ओ संजय कुमार शर्मा ने जालौन सी ओ के रूप में 2 जनवरी 17 को पद ग्रहण किया था। 2 वर्ष के उनके कार्य ने उनकी एक अलग पहचान बनाई है। 2 वर्ष के कार्यकाल के बाद भी लोगों में अच्छे कार्यों के लिये जाने जाते।चौकी परिसर में मंदिर का जीर्णोद्धार व भगवान श्रीकृष्ण व राधा के मंदिर के निर्माण तथा कोतवाली में निर्माणाधीन मंदिर ने उनकी धार्मिक सोच को भी लोगो तक पहुंची है। 1988 में प्लाटून कमांडर के रुप में सरकारी सेवाओं में आये तथा 1997 में निरीक्षक के रूप में पदोन्नत हुए। 2014 में पहली वार पुलिस उपाधीक्षक बने। 5 वर्ष के कार्यकाल ने उन्हें राष्ट्रपति सम्मान के योग्य बनाया तथा गणतंत्र दिवस पर राष्ट्रपति सम्मान के लिये प्रदेश में उन्हें चुना गया।सी ओ संजय कुमार शर्मा ने बताया कि उनके पिता आर एन शर्मा को 1981 में पुलिस उपाधीक्षक के रूप में लखनऊ में कार्यरत होने के दौरान उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति सम्मान के लिये चुना गया था। उन्होंने बताया कि प्रदेश के राज्यपाल उन्हें एक कार्यक्रम में मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेगें।उन्होंने सम्मान मिलने पर क्षेत्र की जनता के सहयोग व स्नेह की प्रशंसा की।

रिपोर्ट-अमित कुमार क्राइम रिपोर्टर उरई जनपद जालौन