यह कार्य गोडसे को मानने वाले लोग ही कर सकते हैं- विनोद चतुर्वेदी

✍उरई(जालौन)। स्टेशन रोड पर बने गांधी इंटर कॉलेज में लगी।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा को कुछ शरारती तत्वों के द्वारा शुक्रवार को तोड़ा गया।
जिसके विरोध में आज शानिवार को कांग्रेस पार्टी के नेताओ व कार्यकर्ताओं व अन्य लोगो ने मौन जुलूस निकालकर विरोध किया।

वही इस पूरे मामले पर कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट कर अपना रोष व्याप्त किया।


पूरा मामला उरई शहर के गांधी इंटर कालेज के है जहाँ पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा गाँधी जी की प्रतिमा को तोड़ा गया था।
जहां कांग्रेसियों ने कहा कि प्रशासन जल्द से जल्द बापू की नई मूर्ति को स्थापित कराए और यह मूर्ति 2 अक्टूबर यानी गांधी जी की डेढ़ सौ की जयंती के पहले स्थापित करा दी जाए। इस मौन जुलूस में गांधी इंटर कॉलेज के छात्र भी शामिल हुए शांति सभा आयोजित होने के बाद कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि यह कार्य गोडसे को मानने वाले लोग ही कर सकते हैं उनकी विचारधारा बापू को न मानने की है। इसी कारण उन्होंने बापू की प्रतिमा को तोड़ा है। प्रशासन जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई करें।

Soni news के लिए जनपद जालौन से अमित कुमार क्राइम रिपोर्टर के साथ रंजीत सिंह।

✍🏻जनपद जालौन में किसी भी प्रकार के विज्ञापन व समाचार लगवाने के लिए हमसे संपर्क करें।
📲मोo-9935930825, 7526086812
देश का no1वैव न्यूज़ चैनल
www.soninews.net