उरई(जालौन)- लहारिया पुरवा उरई जितेन्द्र कुशवाहा के आवास पर महान दल की जिलास्तरीय कार्यकर्ता बैठक सम्पन्न हुई।जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामाचरण कुशवाहा के द्वारा की गई।बैठक का संचालन विधानसभा प्रभारी शैलेंद्र कुशवाहा माधौगढ़ द्वारा किया गया। बैठक को मुख्य अतिथि बतौर संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष बृजमोहन कुशवाहा ने कहा भाजपा शासन में आज केंद्र व प्रदेश में अराजकता का माहौल है प्रदेश में आय दिन लूट,डकैती,अपहरण, बलात्कार आम बात हो चुकी है। बेरोजगारी चरम पर है किसान आत्महत्या करने को मजबूर हैं मजदूर सभी वर्ग के लोग परेशान हैं कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। भाजपा ने इस प्रदेश के लोगों को अच्छे दिनों के नाम पर गुमराह करके वोट हासिल किये।और जनता को उल्लू बनाने का काम किया है।इस देश की जनता आगामी लोकसभा चुनाव 2019 में भाजपा को करारा जवाब देगी।

महान दल के मुखिया माननीय केशव देव मौर्य पूरे प्रदेश में विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के माध्यम से संगठन को मजबूत कर रहे हैं।उनके विचारधारा से सभी जाति धर्म के लोग बहुत तेजी से महान दल से जुड़ रहे है।और बताया कि आने वाले महीनो में जल्द से जल्द बुंदेलखंड में एक महारैली का आयोजन किया जाएगा।
जिलाअध्यक्ष श्यामाचरण कुशवाहा ने जिले की तीनों विधानसभा सीटों पर जल्द से जल्द 10 सदस्य कमेटी तथा दो सह प्रभारी नियुक्त करने की बात कही।बैठक में मुख्य रुप से-श्यामाचरण कुशवाहा(जिलाध्यक्ष),ब्रजमोहन कुशवाहा,नारायण सिंह,जागेश्वर, वीरेंद्र सिंह,जितेंद्र सिंह,पहलवान सिंह, धर्मेंद्र कुशवाहा, शिवेंद्र कुमार, रजक आदि लोग उपस्थित रहे।
वाइट-श्यामाचरण कुशवाहा(जिलाध्यक्ष महान दल)
(एक नजर यहाँ भी)
अगर महान दल की पिछली बातो पर गौर किया जाये तो महान दल के मुखिया केशव देव मौर्य किसी भी पार्टी को अच्छा नहीं कह पाए सभी को वो सिर्फ कोसते रहे चाहे बसपा सरकार हो सपा सरकार हो या फिर बीजेपी सभी पर व्ही आरोप लगाए गए जो आज इस बैठक में लगाए गए इसका क्या मतलब निकलता है ये जनता सब जानती है कि 2019 में ये क्या करेंगे और चाहत रखते है हलाकि अभी तक बुन्देलखण्ड में महान दल अभी तक न तो कोई विधायक दे पाया है न ही कोई सांसद

soni news के लिए जनपद जालौन से अमित कुमार क्राइम रिपोर्टर के साथ रंजीत सिंह