उरई(जालौन)-यह नजारा उरई के गोपालगंज का है।यहाँ पर पहली बारिश में ही नगर पालिका की पोल पोल खुल गई। गोपालगंज सब्जी मंडी में बारिश में नाली जाम होने की बजह से सड़कों पर फैला गंदा पानी ,कागजो में सिमट कर रह गई सफाई व्यवस्था।इस गन्दगी से है पता चलता है कि नगर पालिका उरई की व्यवस्था क्या है।अगर बारिश दो चार घंटे हो तो शहर का क्या हाल होगा।
आखिर सफाईकर्मी होते हुए भी शहर में क्यो भरी पड़ी है गन्दगी से नालियां।बारिश का पानी दुकानों में भरने व रोड़ पर बहने से यातायात बाधित, व्यापारी परेशान,पालिका अध्यक्ष को नही कोई सुध ही नहीं है
क्या ऐसे ही पूरा होगा सरकार का स्वच्छ भारत अभियान

Soni newsके लिए जनपद जालौन से अमित कुमार के साथ रंजीत सिंह